गुंजन सिंह ने अनाथालय में मनाया अपना जन्मदिन, मिला अनमोल तोहफा

गुंजन सिंह का जन्मदिन रहा खास, अनाथ आश्रम में केक काटा और दिया डोनेशन

 

वाराणसी– भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार गुंजन सिंह अपनी गायकी और अभिनय से करोड़ो दिलों पर राज कर रहे हैं। वहीं हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद करने में हमेशा तत्पर रहते हैं। उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ों में हैं। हर साल उनका जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया जाता है।

 

इस बार भी उनका जन्मदिन बहुत ही खास रहा। गुंजन सिंह ने इस बार अपना जन्मदिन एक अनाथालय में अपने परिवार के साथ मनाया है। उन्होंने अनाथालय अनाथ बच्चों के बीच केक काटकर यह यादगार पल साझा किया और उन्हें जरूरत की सामाग्री वितरित किया।

 

साथ ही अनाथालय के संचालन में मदद हेतु डोनेशन दिया।इस शुभ दिन पर उन्हें फोन कॉल, मैसेज के रूप में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष दिन-रात बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उन्होंने सभी शुभकामना व बधाई देने वालों को तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

 

बता दें कि हरदिल अजीज गुंजन सिंह ने अनाथालय में अपनी पत्नी और मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वक्त बिताया और अनाथ बच्चों के साथ अपने जन्मदिन को यादगार बनाया। वहां बच्चों ने उनके लिए हैप्पी बर्थडे का गाना भी गाया। यह पल और भी गुंजन के लिए उस वक्त खास हो गया, जब उनकी पत्नी ने उन्हें खास तोहफा दिया।

 

उन्होंने अपने बाएं हाथ पर गुंजन सिंह के नाम का टैटू बनवाया, जिसे देखकर गुंजन सिंह भावुक नजर आए।वहीं, गुंजन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि ‘मैंने कई बार फाइव स्टार होटल में जन्मदिन मनाया है, लेकिन इस बार यहां मनाकर काफी अच्छा लग रहा है। मेरा दिया हुआ यह डोनेशन इन बच्चों के भविष्य में काफी काम आएगा। मुझे कई दिनों से ऐसा करने की इच्छा थी।

 

मैं वृद्ध आश्रम भी जाते रहता हूं और पिछले कुछ दिन पहले मैंने कंबल वितरण भी किया था। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को नवादा के एक हाई स्कूल के ग्राउंड में उनका जन्मदिन मनाया जाएगा, जिसमें पावर स्टार पवन सिंह भी आ रहे हैं।

 

‘उन्होंने आगे कहा कि उनकी संस्था विकासार्थ रेनबो होम समाज के अत्यन्त पिछड़े वर्ग के बच्चों जिनका जीवन बिना शिक्षा, बिना दो वक्त की रोटी के गुजर रहा था, जो समाज में अत्यन्त दयनीय स्थिति में रह रहे हैं, उन बच्चों को भोजन, शिक्षा, छत और उनके विकास के लिए जरूरी प्रशिक्षण भी दिए जाते है।

 

उनका लक्ष्य यह है कि बच्चों की हर छोटी जरूरत से लेकर इनके करियर निर्माण तक उनके लिए काम करते रहे।गौरतलब है कि इसके पहले नये साल पर गुंजन सिंह जरूरतमंद लोगों को उपयोगी सामाग्री और खाद्य पदार्थों का विरतण किया था।

 

जाड़े में ठिठुरते असहायों को कंबल व गर्म कपड़े वितरित किये। वे हमेशा हर किसी की मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं। वे रील और रीयल हीरो के रूप में लोगों के बीच जाने जाते हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा