डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर कलश शोभायात्रा निकाली

डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर कलश शोभायात्रा निकाली

वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर कलश शोभायात्रा निकाली। इस शोभायात्रा के दौरान जय श्री राम के नारों के जय घोष से संपूर्ण वातावरण गूंज उठा।

छोटे-छोटे बच्चे राम, सीता व लक्ष्मण की झांकियां प्रदर्शित करते हुए रथ पर सवार थे। इस कलश यात्रा के दौरान बच्चों को भारतीय संस्कृति की जानकारी दी गई तथा उन्हें अपनी परंपरा से अवगत कराया गया।

कलश यात्रा का प्रारंभ डालिम्स सनबीम स्कूल के प्रांगण से शंखनाथ के साथ किया गया। यात्रा से पूर्व विद्यालय के चेयरमैन चंद्र कुमार मिश्रा गुड्डू महाराज, तथा विद्यालय की सी एम डी अलका मिश्रा ने राम लला की पूजा अर्चना की तथा आरती के पश्चात राम लला के रथ को आगे बढ़ाया गया ।

यह भव्य कलश शोभा यात्रा विद्यालय प्रांगण से होकर चौबेपुर बाजार होते हुए रामलीला मैदान पर समाप्त हुई। विद्यालय के प्राचार्य तरुण रुपाणी ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया ।पूरी कलश यात्रा में बच्चों ने अपने उत्साह तथा जोश का परिचय देते हुए जय श्री राम का नारा लगाया।

रथ पर सवार राम लला के रूप में पार्थ, लक्ष्मण के रूप में अनुराग, सीता के रुप में वैभवी और हनुमान के रूप में देवांश ने झांकियां प्रदर्शित की। वही जब रथ चौबेपुर बाजार पहुंचा तो वहां के प्रधान राघवेंद्र जायसवाल एवं आकाश गुप्ता ने सैकड़ो लोगों के साथ माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

चौबेपुर गांव की महिलाओं ने राम लक्ष्मण और सीता के रूपों की आरती उतारी । इस मौके पर अमित चतुर्वेदी, प्रतिमा रानी, गरिमा राय, रेखा चौरसिया, वंदना पांडेय, सी पी चतुर्वेदी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा