अनियंत्रित ऑटो पलटने से दो की मौत, तीन घायल — जौनपुर में दर्दनाक हादसा

कोईरीडीहा मार्केट के पास हुआ हादसा, घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कोईरीडीहा दिया मार्केट के पास बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरा ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है।

मृतकों में गुलाब चंद्र (55 वर्ष) शामिल हैं, जबकि दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घायलों में निलेश (22 वर्ष) पुत्र फेकू गौतम, निवासी फतेहपुर दीदारगंज, जनपद आजमगढ़; इंतजार (23 वर्ष) पुत्र मुमताज, निवासी बारा दूरियां, कटघरा कोतवाली; तथा नीतू (55 वर्ष) पत्नी अजय सोनकर, निवासी सुगरपुर गुरैनी, खेतासराय शामिल हैं।

सूचना मिलते ही खेतासराय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, वहीं हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल खुलने से पहले ढहा जर्जर विद्यालय भवन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

    मुंगराबादशाहपुर के प्राथमिक विद्यालय सेमरी में सुबह अचानक भरभराकर गिरा निष्प्रयोज्य भवन, ग्रामीणों ने शेष जर्जर भवन हटाने की उठाई मांग   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। विकास खंड मुंगराबादशाहपुर अंतर्गत…

    गोठांव में हरे पेड़ों की कटाई का मामला गरमाया

    बिना अनुमति पेड़ काटे जाने का आरोप, वन विभाग ने जांच कर कार्रवाई का दिया भरोसा   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर (बरसठी)। बरसठी थाना क्षेत्र के गोठांव गांव में हरे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिजली के खंभे में उतरे करंट ने ली वृद्धा की जान, गांव में पसरा मातम

    बिजली के खंभे में उतरे करंट ने ली वृद्धा की जान, गांव में पसरा मातम

    5 से 18 अगस्त तक मिलेगा निःशुल्क राशन, लाभार्थियों के लिए खाद्य विभाग ने जारी किया कार्यक्रम

    5 से 18 अगस्त तक मिलेगा निःशुल्क राशन, लाभार्थियों के लिए खाद्य विभाग ने जारी किया कार्यक्रम

    सावन के प्रथम सोमवार पर श्रद्धालुओं व कांवरियों की सेवा में जुटे समाजसेवी, फलाहार का किया वितरण

    सावन के प्रथम सोमवार पर श्रद्धालुओं व कांवरियों की सेवा में जुटे समाजसेवी, फलाहार का किया वितरण

    सावन के प्रथम सोमवार पर मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के प्रथम सोमवार पर मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    प्रसव के बाद महिला की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने हाइवे जाम कर लगाया निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

    प्रसव के बाद महिला की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने हाइवे जाम कर लगाया निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

    दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे राज सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत

    दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे राज सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत