जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: तीन तस्कर गिरफ्तार, 72 बोतल अवैध शराब बरामद

शाहगंज स्टेशन पर चेकिंग के दौरान ट्रेन से पकड़े गए आरोपी, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। जनपद में अपराध और अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को बड़ी सफलता मिली है। थाना जीआरपी जौनपुर, अनुभाग प्रयागराज की टीम ने शाहगंज रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग के दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।

 

यह कार्रवाई 19 मार्च 2026 को थाना प्रभारी सुनील कुमार गौड़ के नेतृत्व में की गई। जीआरपी टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर खड़ी ट्रेन संख्या 04652 अमृतसर-जयनगर क्लोन एक्सप्रेस के कोच बी-01 में चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा।

 

तलाशी के दौरान उनके पास से छह सफेद बोरियों में रखी कुल 72 बोतल हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसे अवैध रूप से ले जाया जा रहा था।

 

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना जीआरपी जौनपुर में मुकदमा अपराध संख्या 06/2026, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी, तस्करी व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण