गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

बनकट गांव में आयोजित समारोह में भाईचारे का संदेश, कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों का हुआ सम्मान

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

वाराणसी (चौबेपुर)। शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के बनकट गांव स्थित एक बैंक्वेट लॉन में रविवार की शाम आयोजित स्नेह मिलन एवं होली मिलन समारोह में रंग, उमंग और सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं के साथ गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेलते हुए भाईचारे और एकता का संदेश दिया।

मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं को गले लगाकर आत्मीयता का परिचय दिया और पूरे माहौल को उत्साह और उल्लास से भर दिया। इस दौरान भोजपुरी कलाकारों ने पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया, जिससे उपस्थित जनसमूह झूम उठा।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि “होली हमारी सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, जो बुराइयों को समाप्त कर समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है।” उन्होंने शिवपुर विधानसभा से अपने पारिवारिक जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि वे यहां के कार्यकर्ताओं के स्नेह और सहयोग के लिए सदैव आभारी रहेंगे।

इस अवसर पर मंत्री ने शिवपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं, महिला कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ समाजसेवियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम की भव्यता और सफल आयोजन के लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

समारोह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, अवनीश पाठक, प्रकाश राजभर, हीरालाल जायसवाल, दिनेश दूबे, गौरव सिंह, विपिन राय, जय प्रकाश चौबे, नवीन मिश्रा, अजय दीक्षित, विक्की सिंह, प्रवीण रघुवंशी, विनोद सिंह, गंगा राम सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रतिनिधि संजय सिंह ने किया। यह स्नेह मिलन समारोह सामाजिक समरसता, भाईचारे और उत्सवधर्मिता का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा