लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

चौबेपुर में स्वर्णकार संघ की बैठक सम्पन्न, अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। आगामी 11 अप्रैल 2026 को लखनऊ में आयोजित सोनार महासम्मेलन को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के उद्देश्य से वाराणसी जनपद के विभिन्न बाजारों के स्वर्णकार संघ पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक चौबेपुर बाजार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ ने की।

बैठक में समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रत्येक क्षेत्र से बड़ी संख्या में समाज के लोग लखनऊ पहुंचेंगे, जिससे महासम्मेलन में सोनार समाज की एकजुटता और शक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया जा सके।

इस अवसर पर चौबेपुर स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सोनी (राजू सेठ), फूलपुर अध्यक्ष भानु प्रकाश सेठ, पिंडरा स्वर्णकार संघ अध्यक्ष संदीप सेठ, पंचकोशी स्वर्णकार संघ अध्यक्ष अनूप सेठ ‘पंचम’ सहित पूर्वांचल के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा प्रदेश प्रवक्ता सतीश वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी राहुल सेठ, जिला मीडिया प्रभारी अतुल सोनी, मनोज सेठ, पूर्व प्रधान राजेश सेठ, प्रदीप सेठ, अजय सेठ, पप्पू सेठ समेत अनेक गणमान्य लोग बैठक में शामिल हुए।

बैठक के दौरान सभी अध्यक्षों से आह्वान किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिकाधिक संख्या में समाज के लोगों को महासम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। महासम्मेलन सोनार समाज की एकता, संगठन शक्ति और सामाजिक पहचान को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा