शहीद दिवस पर चौबेपुर में निकली तिरंगा पदयात्रा, श्रमदान कर दी श्रद्धांजलि

युवाओं में देशभक्ति जागृत करने का संदेश, विधायक त्रिभुवन राम ने किया नेतृत्व

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी): शहीद दिवस के अवसर पर चौबेपुर कस्बे में ‘मेरा युवा भारत’ (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) एवं अमरावती वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा लिए पदयात्रियों ने पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए “भारत माता की जय” के जयघोष से वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।

कार्यक्रम के तहत पदयात्रा के साथ श्रमदान कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला युवा अधिकारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि शहीद दिवस 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है, जो हमें स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के साहस और त्याग की याद दिलाता है।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं और समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना तथा शहीदों के प्रति सम्मान का संदेश प्रसारित करना है। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजगरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिभुवन राम ने तिरंगा लेकर पदयात्रा का नेतृत्व किया और शहीदों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से देशहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर हरहुआ ब्लॉक प्रमुख विनोद उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य अंजनी नंदन पांडेय, प्रधान नीरज पाल, रामसूरत यादव, संतोष कन्नौजिया, डॉ. बीर बहादुर सिंह, मनीष चौहान, शुभम सिंह, उत्तम तिवारी, घनश्याम दूबे, राणा चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सृजन चतुर्वेदी एवं शिवम ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास