नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

आरोपी पक्ष पर शादी का दावा और धमकी देने का आरोप, किशोरी की तलाश में जुटी पुलिस

 

 

चोलापुर (वाराणसी): थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी एवं अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित के अनुसार, 22 मार्च 2026 को सुबह करीब 11 बजे उसकी 17 वर्षीय पुत्री को गांव के ही एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया। घटना के बाद जब परिजन आरोपी के घर पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों ने कथित रूप से धमकी देते हुए कहा कि युवक ने किशोरी से शादी कर ली है और यदि किसी प्रकार की शिकायत की गई तो जान से मार दिया जाएगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक सहित अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87, 137(2) एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थानाध्यक्ष चोलापुर दीपक कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पांच दिन बाद सकुशल घर लौटा कुलदीप

    सोशल मीडिया पर परिजनों की बेबसी देख बदला मन, सारनाथ से परिजनों को दी सूचना   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा टिकरा गांव से…

    14 मई तक मिलेगा मई माह का मुफ्त राशन

    खाद्य आयुक्त के निर्देश पर बढ़ी वितरण अवधि, सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक होगा वितरण   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पांच दिन बाद सकुशल घर लौटा कुलदीप

    पांच दिन बाद सकुशल घर लौटा कुलदीप

    14 मई तक मिलेगा मई माह का मुफ्त राशन

    14 मई तक मिलेगा मई माह का मुफ्त राशन

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ