शहीद कैप्टन प्रशांत को बाबतपुर एयरपोर्ट पर दी गई अंतिम सलामी

वायुसेना के विशेष विमान से पार्थिव शरीर पहुंचा वाराणसी, गाजीपुर के जखनिया में होगा अंतिम संस्कार

वाराणसी। देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले कैप्टन प्रशांत कुमार चौरसिया का पार्थिव शरीर सोमवार को बाबतपुर स्थित वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा, जहां सेना के अधिकारियों और जवानों ने उन्हें सशस्त्र सलामी देकर श्रद्धांजलि दी।

सुबह 10:05 बजे वायुसेना के विशेष विमान से पार्थिव शरीर के आगमन के बाद एयरपोर्ट के कार्गो परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सेना की 39 जीटीसी यूनिट के अधिकारियों व जवानों ने पूरे सम्मान के साथ शहीद को अंतिम सलामी दी।

कैप्टन प्रशांत कुमार चौरसिया गाजीपुर जनपद के जखनिया क्षेत्र के निवासी थे और 10वीं भैरव बटालियन में कैप्टन के पद पर तैनात थे। जानकारी के अनुसार, 22 मार्च को देहरादून में सैन्य पूर्वाभ्यास के दौरान नदी में गिरने से उनकी शहादत हो गई।

श्रद्धांजलि के उपरांत सेना के वाहन से पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव जखनिया (गाजीपुर) के लिए रवाना किया गया, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कैप्टन प्रशांत 11 जून 2022 को सेना में भर्ती हुए थे। उनकी शहादत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

इस अवसर पर कर्नल संदीप दवास, कर्नल प्रदीप बेहरा (डिप्टी कमांडेंट 39 जीटीसी), एडीएम, फूलपुर प्रभारी अतुल सिंह, चौकी इंचार्ज बाबतपुर विजय कुशवाहा सहित सेना व पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास