रुक्मिणी विवाह व उद्धव चरित्र ने बांधा श्रद्धालुओं को, कथा स्थल बना भक्ति का केंद्र

छठवें दिन उमड़ी भारी भीड़, प्रेम-भक्ति और समर्पण का मिला संदेश

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय गौरा रोड स्थित हनुमान मंदिर के समीप चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथा वाचक कृष्णा शरण महाराज ने रुक्मिणी विवाह और उद्धव चरित्र का मार्मिक एवं भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए और पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।

कथा वाचक ने रुक्मिणी विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि विदर्भ की राजकुमारी रुक्मिणी भगवान श्रीकृष्ण को अपना पति मान चुकी थीं। जब उनका विवाह शिशुपाल से तय किया गया, तब उन्होंने श्रीकृष्ण को पत्र लिखकर सहायता मांगी। भगवान श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी का हरण कर विधिपूर्वक विवाह किया। इस प्रसंग ने श्रद्धालुओं को सच्चे प्रेम और अटूट विश्वास का संदेश दिया।

इसके उपरांत उद्धव चरित्र का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने उद्धव को गोकुल भेजकर गोपियों को ज्ञान का उपदेश देने का दायित्व दिया था। लेकिन गोपियों की निष्काम और अनन्य भक्ति को देखकर स्वयं उद्धव भी भाव-विभोर हो गए। इस प्रसंग के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सच्ची भक्ति ज्ञान से भी श्रेष्ठ होती है।

कथा के दौरान आयोजक मंडल के भोला नाथ उपाध्याय, दिनेश चौबे, अपूर्व कुमार तिवारी ‘चंदू’, प्रदीप सोनी, अजय गुप्ता ‘अकेला’, अतुल चतुर्वेदी, राहुल सेठ, विनोद चौबे, शरद, अंतिम उपाध्याय, मोहित चतुर्वेदी, विपुल उपाध्याय, विशाल उपाध्याय, राजेश चौबे, सतेन्द्र उपाध्याय, शाहिद आलम, सोनू कन्नौजिया एवं अमर सेठ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अंत में कथा स्थल जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं को भक्ति, प्रेम व समर्पण का संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा