जेसीबी की टक्कर से ऑटो पलटी, तीन घायल—एक की हालत गंभीर

कार्तिकेय लान के पास हादसा, घायल अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने जेसीबी कब्जे में ली

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय क्षेत्र में मंगलवार सुबह कार्तिकेय लान के समीप एक तेज रफ्तार जेसीबी ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायलों में सलीम (64) निवासी धौरहरा, रेखा (30) और उनकी पुत्री पलक (8) निवासी आज़ाद चौराहा, सोनबरसा शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सलीम वाराणसी दवा लेने जा रहे थे, जबकि रेखा अपनी पुत्री के साथ किसी कार्य से वाराणसी जा रही थीं।

हादसे में सलीम का दाहिना हाथ और बायां पैर फ्रैक्चर हो गया तथा अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं पलक की नाक में गंभीर चोट आई है, जिससे काफी खून बहा, जबकि रेखा और ऑटो चालक को मामूली चोटें आई हैं।

टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम