ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ में फूलपुर पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते तीन गिरफ्तार

ताड़ी कर्बला के पास छापेमारी, नकदी व ताश के पत्ते बरामद; जुआ अधिनियम में केस दर्ज

वाराणसी। अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत फूलपुर पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से नकदी और ताश के पत्ते भी बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार 25 मार्च 2026 को गोमती जोन के एडीसीपी नृपेंद्र कुमार के नेतृत्व तथा बड़ागांव थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह के निर्देशन में क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ताड़ी कर्बला के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी कंठीराव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सत्यजीत सिंह व पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर तीनों आरोपितों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपितों के पास से कुल ₹2,630 की नकदी (जामा तलाशी से ₹1,420 एवं मालफड़ से ₹1,210) तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपितों की पहचान इस्तियाक अंसारी (56), अशोक सेठ (34) एवं मंगल कुमार (42) निवासी ग्राम ताड़ी, थाना फूलपुर के रूप में हुई है।

इस संबंध में थाना फूलपुर में मु0अ0सं0-91/2026 के तहत जुआ अधिनियम की धारा 13 में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपितों को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा