चोलापुर पुलिस ने हाजीपुर कब्रिस्तान के पास से दबोचा, विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
चोलापुर (वाराणसी)। थाना चोलापुर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान एवं ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर हाजीपुर कब्रिस्तान के पास से आरोपी अंकित पुत्र अमरनाथ, निवासी हाजीपुर थाना चोलापुर को गिरफ्तार किया।
गौरतलब है कि 22 मार्च 2026 को वादी द्वारा अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा पूछताछ करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। इस संबंध में थाना चोलापुर में मु0अ0सं0 119/2026 के तहत धारा 87, 137(2) एवं 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुनीषचन्द्र दूबे एवं हेड कांस्टेबल संजीव कुमार सिंह शामिल रहे।




