धमाके ने छीन ली दो जिंदगियां, मलबे में दबी चीखें

लहरतारा में गैस रिसाव से हादसा, जर्जर मकान बना मौत का जाल

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा इलाके में मंगलवार सुबह गैस रिसाव से हुए तेज धमाके के बाद जर्जर मकान ढहने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार सुबह करीब 8 बजे घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से रिसाव हुआ, जिसके बाद जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना तीव्र था कि पुराना मकान पूरी तरह ढह गया और घर में मौजूद चार लोग मलबे में दब गए।

हादसे में ओम कुमार चौधरी (30) और उनकी बहन प्रीति (28) को गंभीर अवस्था में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं गिरिजा देवी (60) और अमन कुमार चौधरी (31) गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी वरुणा जोन नीतू काद्यान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस, फील्ड यूनिट एवं बीडीडीएस टीम ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए घायलों को मलबे से बाहर निकाला।

प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव को ही विस्फोट का कारण माना जा रहा है। साथ ही यह भी सामने आया है कि मकान पहले से जर्जर था, जो धमाके की तीव्रता को सहन नहीं कर सका और पूरी तरह ध्वस्त हो गया।

पुलिस के अनुसार घटना अत्यंत दुखद है। त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मामले की विस्तृत जांच जारी

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा