कृष्ण सुदामा आयुर्वेदिक कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया सीएम डॉ. मोहन यादव का जन्मदिन

केक काटकर प्रशिक्षुओं संग मनाया उत्सव, दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। भदहां कलां स्थित कृष्ण सुदामा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कृष्ण सुदामा ग्रुप के चेयरमैन एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. विजय यादव ने बीएएमएस प्रशिक्षुओं के साथ केक काटकर उत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री के कार्यों पर आधारित चलचित्र भी प्रदर्शित किए गए।

डॉ. विजय यादव एवं उपस्थित प्रशिक्षुओं ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। केक काटने के पश्चात डॉ. विजय यादव ने मुख्यमंत्री की तस्वीर को प्रतीकात्मक रूप से केक खिलाया तथा सभी ने एक-दूसरे को मिष्ठान्न खिलाकर खुशियां साझा कीं।

डॉ. विजय यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में एक सक्षम नेतृत्व के रूप में उभरकर सामने आए हैं और जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतर रहे हैं।

कार्यक्रम में युवा भाजपा नेता डॉ. अंकित यादव, बीएएमएस के प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ सर्जन प्रो. डॉ. प्रकाश राज सिंह, प्रो. डॉ. सुधीर पाण्डेय, डॉ. संदीप बरनवाल, डॉ. महाशांति शेखर शुक्ला, डॉ. विक्रमादित्य दुबे, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. हेमंत यादव, डॉ. प्रीती रंजन बेहरा, डॉ. सोनम, श्रीकांत यादव, पंकज यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पांडेयपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मोबाइल व वाहन की चाबी छीनने का प्रयास करने का आरोप     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में एक पत्रकार…

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    आयुर्वेद अपनाने पर दिया जोर, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों को कराया योगाभ्यास     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में बुधवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला