किड्स विला इंग्लिश स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण, मेधावियों का हुआ सम्मान

सरस्वती वंदना से हुआ शुभारंभ, छात्रों को मेहनत व अनुशासन के लिए किया प्रेरित

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

वाराणसी (चिरईगांव)। क्षेत्र के बराईं स्थित किड्स विला इंग्लिश स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।

 

इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

 

प्रधानाचार्या श्रीमती स्नेहा उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि परीक्षा परिणाम केवल अंक नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन का सच्चा प्रतिबिंब होता है। उन्होंने अभिभावकों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को उनका रिपोर्ट कार्ड वितरित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सड़क हादसे में मां व मासूम बेटी की मौत

    तेज रफ्तार थार ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल   वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित भुल्लनपुर इलाके में रविवार की देर रात भीषण…

    महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    लंका के शिवम कॉम्प्लेक्स में मिला शव, नवंबर में होनी थी शादी, एमडी की तैयारी कर रही थीं डॉ. रुचिका मौर्या, पुलिस जांच में जुटी   वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क हादसे में मां व मासूम बेटी की मौत

    सड़क हादसे में मां व मासूम बेटी की मौत

    महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर गूंजे वैदिक मंत्र, शिवालय में हुआ रुद्राभिषेक

    सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर गूंजे वैदिक मंत्र, शिवालय में हुआ रुद्राभिषेक

    नामांकन में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीईओ का वेतन रोका

    नामांकन में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीईओ का वेतन रोका

    आशा पुस्तकालय की छात्राओं ने किया शंकरा आई हॉस्पिटल का शैक्षिक भ्रमण

    आशा पुस्तकालय की छात्राओं ने किया शंकरा आई हॉस्पिटल का शैक्षिक भ्रमण

    कादीपुर-धौरहरा-राजवारी मार्ग की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    कादीपुर-धौरहरा-राजवारी मार्ग की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा