भन्दहां कला में निःशुल्क नेत्र शिविर, 62 की जांच; 29 मोतियाबिंद मरीजों का होगा मुफ्त ऑपरेशन

आशा ट्रस्ट व आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल की पहल, लेंस प्रत्यारोपण व चश्मा भी निःशुल्क

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के भन्दहां कला, कैथी स्थित आशा ट्रस्ट केंद्र पर बुधवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट एवं वाराणसी के प्रतिष्ठित आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में कुल 62 लोगों की नेत्र जांच की गई।

जांच के दौरान 29 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिनका निःशुल्क ऑपरेशन, लेंस प्रत्यारोपण एवं चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। चयनित मरीजों का आवश्यक परीक्षण अस्पताल में कराने के बाद गुरुवार को ऑपरेशन किया जाएगा, जबकि शुक्रवार को अस्पताल की बस से उन्हें पुनः आशा ट्रस्ट केंद्र पर पहुंचाया जाएगा।

आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने बताया कि जिला अंधता निवारण समिति, आर.जे. शंकरा आई अस्पताल एवं आशा ट्रस्ट के सहयोग से ऐसे शिविर प्रत्येक माह के चौथे बुधवार को आयोजित किए जाते हैं, जिससे क्षेत्र के जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को नेत्र रोगों, विशेषकर मोतियाबिंद से राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि अगला शिविर 22 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।

शिविर के सफल आयोजन में प्रदीप सिंह, ब्रिजेश कुमार, रमेश प्रसाद, दीन दयाल सिंह, रमेश श्रीवास्तव, सरोज, सुनीता, सारिका, निकिता सहित अन्य लोगों की सक्रिय भूमिका रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पांडेयपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मोबाइल व वाहन की चाबी छीनने का प्रयास करने का आरोप     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में एक पत्रकार…

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    आयुर्वेद अपनाने पर दिया जोर, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों को कराया योगाभ्यास     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में बुधवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला