कृष्ण-सुदामा मिलन प्रसंग ने भाव-विभोर किए श्रद्धालु, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भव्य समापन

सुदामा चरित्र के मार्मिक वर्णन से नम हुईं आंखें, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के गौरा रोड स्थित हनुमान मंदिर के समीप आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन बुधवार को भक्ति और भावनाओं के अद्भुत संगम के साथ हुआ। कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र एवं भगवान श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

कथावाचक कृष्ण शरण महाराज ने अपने प्रवचन में सुदामा और भगवान श्रीकृष्ण की अटूट मित्रता का उल्लेख करते हुए कहा कि सच्ची मित्रता में न कोई भेदभाव होता है और न ही अहंकार। उन्होंने बताया कि सुदामा की दरिद्रता और श्रीकृष्ण के वैभव के बावजूद दोनों के बीच स्नेह, समर्पण और सम्मान का जो भाव था, वह समाज के लिए प्रेरणादायक आदर्श प्रस्तुत करता है।

जैसे ही कृष्ण-सुदामा मिलन का प्रसंग आया, पूरे पंडाल का वातावरण भावुक हो उठा और अनेक श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। कथावाचक ने कहा कि भगवान अपने भक्तों के निष्कलंक प्रेम के भूखे होते हैं और सच्चे हृदय से की गई भक्ति का प्रतिफल अवश्य मिलता है।

समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के भोलानाथ उपाध्याय, प्रदीप सोनी, राजू सेठ, अजय गुप्ता ‘अकेला’, कुमुद उपाध्याय, अनिल जायसवाल, संजय बरनवाल, मनोज चौरसिया, विशाल सेठ, संजय चौरसिया, नीरज गुप्ता, विपुल उपाध्याय, मोहित चौबे, शारदा चतुर्वेदी, गुड़िया गुप्ता, सुमन सेठ, सोनी सेठ, मंजू देवी, यश चौबे, महादेव सिंह सहित अन्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कथावाचक कृष्ण शरण महाराज को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना