अघोरपीठ बाबा कीनाराम स्थल पर भव्य नवमी कन्या पूजन के साथ चैत्र नवरात्र सम्पन्न

बाबा कीनाराम स्थल क्रीं-कुण्ड में उमड़ा आस्था का सैलाब, कन्याओं को देवी व बालक को भैरव स्वरूप में पूजित किया गया

वाराणसी। चैत्र नवरात्र 2026 का समापन शहरभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ, लेकिन रविन्द्रपुरी स्थित विश्वविख्यात अघोरपीठ बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड में आयोजित नवमी कन्या पूजन ने विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरे परिसर में भक्ति का वातावरण व्याप्त रहा।

पीठाधीश्वर परम पूज्य अघोराचार्य महाराजश्री बाबा सिद्धार्थ गौतम राम के निर्देशन में विधिवत पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम नौ बाल कन्याओं का श्रृंगार कर उन्हें देवी स्वरूप में तथा एक बालक को भैरव बाबा के रूप में प्रतिष्ठित किया गया।

पूजन की प्रक्रिया में आचार्य श्री प्रकाश जी एवं आश्रम की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती संगीता सिंह के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने कन्याओं और भैरव स्वरूप बालक के चरण पखारे। इसके पश्चात विधि-विधान से पूजन एवं आरती की गई और विविध पकवानों का भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूरे आयोजन के दौरान ‘जय माँ सर्वेश्वरी’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। कार्यक्रम के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि इस अघोरपीठ में नवरात्र एवं नवमी कन्या पूजन का विशेष महत्व है। देश-विदेश से साधक, संत एवं श्रद्धालु यहां पहुंचकर इस अनुष्ठान के साक्षी बनते हैं, जिससे यह आयोजन हर वर्ष भव्यता और आस्था का अनूठा संगम बन जाता है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना