चौबेपुर बाजार में बंदरों का कहर, हमलों से लोग दहशत में

कई लोग घायल, प्रशासन से कार्रवाई की मांग तेज

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय चौबेपुर बाजार में इन दिनों बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि बाजार आने-जाने वाले लोग भय के साये में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। बंदर न केवल लोगों पर हमला कर रहे हैं, बल्कि दुकानों और घरों में घुसकर सामान भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

ताजा घटना में स्टेशन रोड निवासी रूप नारायण मौर्य एवं खुशबू देवी को बंदरों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, इससे पहले भी कई लोग बंदरों के हमले का शिकार हो चुके हैं।

ग्रामीणों और व्यापारियों का कहना है कि बंदरों का व्यवहार दिन-ब-दिन आक्रामक होता जा रहा है। बाजार में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए स्थिति अधिक चिंताजनक बन गई है। लोगों में भय और असुरक्षा की भावना स्पष्ट रूप से देखी जा रही है।

समस्या की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई है, जहां से शीघ्र समाधान का आश्वासन मिला है।

इसी बीच प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए बंदरों को पकड़ने की जिम्मेदारी नगर निगम से हटाकर वन विभाग को सौंप दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि वन विभाग की निगरानी में जल्द ही प्रभावी कार्रवाई होगी और लोगों को इस समस्या से राहत मिलेगी।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अभियान चलाकर बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जाए, ताकि क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल हो सके और किसी बड़े हादसे से बचाव किया जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान