रामनवमी पर ‘नई सुबह एक उम्मीद’ का कन्या पूजन, बस्ती की बालिकाओं का किया सम्मान

रोहित नगर में आयोजन, भोजन-उपहार देकर नारी सम्मान का दिया संदेश

 

वाराणसी: चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था ‘नई सुबह एक उम्मीद’ द्वारा रोहित नगर क्षेत्र में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बस्ती की बालिकाओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था की अध्यक्ष ममता ने किया। उन्होंने बालिकाओं को महावर और रोरी लगाकर उनका पूजन किया तथा उन्हें प्रेमपूर्वक भोजन कराया। साथ ही सभी कन्याओं को उपहार देकर उनका सम्मान किया गया।

 

इस दौरान ममता ने रामनवमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन परंपरा में बालिकाओं को देवी का स्वरूप माना जाता है। नवरात्रि में नौ दुर्गा की आराधना के साथ कन्या पूजन की परंपरा समाज में नारी सम्मान और आदर का प्रतीक है।

 

कार्यक्रम में संस्था के सदस्य विजय कुमार, सूरजपाल, रामबाबू गुप्ता, सविता देवी और बेबी यादव सहित अन्य लोगों ने सक्रिय सहयोग दिया। आयोजन के माध्यम से समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और जागरूकता का संदेश दिया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    युवा सशक्तिकरण, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए ‘मेरा युवा भारत’ में हुआ चयन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर कस्बा निवासी…

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    सम्मान समारोह में शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, शिक्षा, अनुशासन और संस्थागत विकास को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरापट्टी में शुक्रवार,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे