विश्व शांति की कामना संग छितमपुर में भव्य महायज्ञ, 111 किलो घी से दी गई आहुति

मां नेपाली भगवती धाम में चार घंटे चला अनुष्ठान, 111 कन्याओं का पूजन व विशाल भंडारा

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी): क्षेत्र के छितमपुर स्थित मां नेपाली भगवती धाम में विश्व शांति और राष्ट्र की समृद्धि की कामना को लेकर भव्य महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक यज्ञ कुंड में 111 किलो घी से लगातार चार घंटे तक आहुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

मंदिर के पुजारी डॉ. अवनीश कुमार चौबे ने बताया कि अनुष्ठान की शुरुआत नवदिवसीय नवरात्र के तहत कलश स्थापना के साथ हुई। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना और यज्ञ संपन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक अशांति को दूर करने और देश में सुख-समृद्धि की कामना के उद्देश्य से इस महायज्ञ का आयोजन किया गया है।

अनुष्ठान के समापन पर 111 कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर में सदियों से आयोजित हो रहे वार्षिकोत्सव को भी इस अवसर पर धूमधाम से मनाया गया। पारंपरिक मेले में क्षेत्रीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्ति गीतों से गूंजता रहा। कलाकारों ने “मैया हो मोरी नावें ली झलुअवा” जैसे भजनों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती दी, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    अजगरा में जनसंपर्क के दौरान बोले रमेश चौधरी—2027 में पीडीए की सरकार बनाना पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। अजगरा विधानसभा…

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    सीमा राजभर ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील, शिक्षा, रोजगार और छात्र हितों को बनाया प्रमुख मुद्दा   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। हरिहरपुर चौराहा, रिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    सावन के द्वितीय सोमवार पर मार्कण्डेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के द्वितीय सोमवार पर मार्कण्डेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

    तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

    बीमारी से परेशान वृद्ध ने सोता पुल से गंगा में लगाई छलांग

    बीमारी से परेशान वृद्ध ने सोता पुल से गंगा में लगाई छलांग