गलत दिशा से आई स्कॉर्पियो ने ट्रेलर में मारी टक्कर, चालक की हालत गंभीर

टक्कर मारकर स्कॉर्पियो चालक फरार, घायल को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय?)

चौबेपुर (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के डुबकियाँ पेट्रोल पंप के पास शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने गलत दिशा से आकर खाली ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल चालक की पहचान मंजीत यादव (25 वर्ष) निवासी चकिया, चंदौली के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे तत्काल नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेलर डुबकियाँ से मुड़कर रामनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से गलत दिशा में आ रही स्कॉर्पियो ने सीधे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    क्रीड़ा भारती के प्रशिक्षण वर्ग में मातृशक्ति के संगठन और राष्ट्र निर्माण पर विशेष बल

    महिलाओं को क्रीड़ा संस्कृति अपनाकर सामाजिक नेतृत्व निभाने का किया गया आह्वान, विभिन्न जनपदों से जुटीं प्रतिभागी   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। क्रीड़ा भारती मातृशक्ति (काशी प्रांत) के तत्वावधान में…

    हरहुआ मंडल में क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया का ऐतिहासिक स्वागत

    ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच हुआ प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं ने 2027 चुनाव में ऐतिहासिक जीत का लिया संकल्प   रिपोर्ट: विवेक राय हरहुआ (वाराणसी)। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्रीड़ा भारती के प्रशिक्षण वर्ग में मातृशक्ति के संगठन और राष्ट्र निर्माण पर विशेष बल

    क्रीड़ा भारती के प्रशिक्षण वर्ग में मातृशक्ति के संगठन और राष्ट्र निर्माण पर विशेष बल

    हरहुआ मंडल में क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया का ऐतिहासिक स्वागत

    हरहुआ मंडल में क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया का ऐतिहासिक स्वागत

    हरहुआ हनुमान मंदिर में भक्तों को मिला महाप्रसाद, खिचड़ी के साथ शीतल शिकंजी का हुआ वितरण

    हरहुआ हनुमान मंदिर में भक्तों को मिला महाप्रसाद, खिचड़ी के साथ शीतल शिकंजी का हुआ वितरण

    विश्व युवक केंद्र व यू.एस.एस. फाउंडेशन का हरित अभियान, सैकड़ों बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    विश्व युवक केंद्र व यू.एस.एस. फाउंडेशन का हरित अभियान, सैकड़ों बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    भीटी में 3.95 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का भूमि पूजन व शिलान्यास

    भीटी में 3.95 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का भूमि पूजन व शिलान्यास

    आशूरा पर निकला अलम, दुल्दुल और ताबूत का पारंपरिक जुलूस, ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंजा रामनगर

    आशूरा पर निकला अलम, दुल्दुल और ताबूत का पारंपरिक जुलूस, ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंजा रामनगर