वाराणसी कैंट–धौरहरा बस सेवा ठप, बहाली की मांग तेज

कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह ने सौंपा ज्ञापन, सेवा शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

वाराणसी। वाराणसी कैंट से धौरहरा गांव तक संचालित सरकारी बस सेवा पिछले कई महीनों से बंद पड़ी है, जिससे क्षेत्रीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बसों के पुनः संचालन की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एडवोकेट ने अधिवक्ता साथियों के साथ जिलाधिकारी वाराणसी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) को सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि पहले इस रूट पर छह सरकारी बसें नियमित रूप से संचालित होती थीं, लेकिन 15 वर्ष की समय-सीमा पूरी होने के बाद सभी बसों का परिचालन बंद कर दिया गया। विरोध प्रदर्शन के बाद एक बस चलाई गई, लेकिन उसका संचालन अनियमित रहा—कभी सुबह, कभी दोपहर, तो कभी बिल्कुल नहीं।

धौरहरा से वाराणसी कैंट तक दो प्रमुख मार्गों—मुनारी होकर और चौबेपुर होकर—बस सेवा चलती थी। दोनों रूट बंद होने से लगभग 40 हजार की आबादी वाले धौरहरा गांव सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को शहर आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

कांग्रेस नेता ने प्रशासन से मांग की है कि वाराणसी कैंट से धौरहरा तक बस सेवा जल्द से जल्द पुनः शुरू कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रीय जनता के साथ सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना