जंफर टूटने से छह घंटे ठप रही बिजली, ग्रामीणों में आक्रोश

शिकायत के बाद देर रात बहाल हुई आपूर्ति, पावर हाउस की लापरवाही पर उठे सवाल

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी): गरथौली पावर हाउस के छितमपुर फीडर से जुड़े कई गांवों में रविवार को दोपहर करीब दो बजे जंफर टूटने के कारण अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने से गोलधमकवा, अजाव हरिजन बस्ती, गरथौली छोटी बस्ती समेत आसपास के क्षेत्रों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बिजली न होने के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए हैंडपंप और कुओं का सहारा लेना पड़ा। शाम तक बिजली बहाल न होने पर लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

रात करीब सात बजे जब अवर अभियंता से शिकायत की गई तो उन्होंने रिचार्ज न होने की बात कही। हालांकि, ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में पूरी तरह से बिजली न होने की जानकारी देने के बाद भी उन्होंने पावर हाउस पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई।

लगातार छह घंटे तक बिजली बाधित रहने से आक्रोशित ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता उगापुर, अजीत कुमार से संपर्क किया। इसके बाद विभाग सक्रिय हुआ और संविदा कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। कर्मचारियों ने अजाव गांव के पास छोटे यादव के मशीन स्थल के निकट टूटे जंफर को जोड़कर देर रात बिजली आपूर्ति बहाल की।

इस संबंध में संविदा कर्मी सक्तेश प्रजापति ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई कर जंफर को ठीक कर दिया गया और आपूर्ति पुनः शुरू कर दी गई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    युवा सशक्तिकरण, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए ‘मेरा युवा भारत’ में हुआ चयन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर कस्बा निवासी…

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    सम्मान समारोह में शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, शिक्षा, अनुशासन और संस्थागत विकास को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरापट्टी में शुक्रवार,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण