CEIR पोर्टल से चौबेपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 14 गुम मोबाइल बरामद

तकनीक के सहारे 2.5 लाख के फोन ट्रेस, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी): चौबेपुर थाना पुलिस ने आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए सराहनीय कार्य किया है। पुलिस टीम ने CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से गुम हुए 14 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। इस कार्रवाई से न सिर्फ लोगों का भरोसा पुलिस पर और मजबूत हुआ है, बल्कि तकनीक आधारित पुलिसिंग की भी मिसाल पेश हुई है।

पुलिस के मुताबिक 1 जनवरी 2026 से 28 मार्च 2026 के बीच गुम हुए एंड्रॉयड मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल के माध्यम से ब्लॉक कर ट्रैक किया गया। सफल ट्रैकिंग के बाद कुल 14 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने चौबेपुर पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस पूरे अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक विरेंद्र कुमार ने किया। उनके निर्देशन में उपनिरीक्षक चंद्रमोहन यादव, आरक्षी शशि सरोज, महिला आरक्षी अंजलि और योगेंद्र दीवान ने सक्रिय भूमिका निभाई। उपनिरीक्षक चंद्रमोहन यादव ने बताया कि CEIR पोर्टल के जरिए गुम मोबाइल को पहले ब्लॉक किया जाता है, फिर उसकी लोकेशन ट्रैक कर बरामदगी सुनिश्चित की जाती है।

बरामद मोबाइल जिन लोगों को लौटाए गए उनमें आकाश सोनकर (बनकट), शशि प्रकाश (पियरी), सुशील कुमार (चौबेपुर), चंद्रमुखी (चोलापुर), संदीप सिंह (अइली तिवारीपुर), बच्चा लाल (बनकट), अनुराग सिंह (अमिलिया ब्रह्मानपुर, जौनपुर), मोहन प्रसाद (ताड़ी, काशी विद्यापीठ), नीतीश चौरसिया (छित्तमपुर), अर्पण कुमार (अमौली), नीलू शुक्ला (सोनबरसा) सहित अन्य शामिल हैं।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें और CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किया जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    युवा सशक्तिकरण, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए ‘मेरा युवा भारत’ में हुआ चयन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर कस्बा निवासी…

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    सम्मान समारोह में शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, शिक्षा, अनुशासन और संस्थागत विकास को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरापट्टी में शुक्रवार,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण