फर्जी दस्तावेजों से 16.62 करोड़ की जमीन ठगी, दो आरोपी गोवा से गिरफ्तार

वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन सौदे में धोखाधड़ी कर दी जान से मारने की धमकी

 

वाराणसी: जमीन के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को वाराणसी पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोप है कि दोनों ने कूटरचित दस्तावेजों के सहारे जमीन का फर्जी सौदा कर पीड़ितों से 16 करोड़ 62 लाख 49 हजार रुपये हड़प लिए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रजय प्रसन्ना शिरोड़कर (32), निवासी परवरिम, उत्तरी गोवा तथा अमित कुमार सिन्हा (44), मूल निवासी उदय विहार पीपीसीएल कॉलोनी, देहरादून (उत्तराखंड) व वर्तमान पता करंजालिम, उत्तरी गोवा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ितों द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने जमीन से जुड़े फर्जी और कूटरचित दस्तावेज दिखाकर भरोसा दिलाया और सौदा तय कराया। बाद में उसी जमीन पर एक अन्य महिला ने अपना दावा प्रस्तुत कर दिया, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ।

जब पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने न केवल टालमटोल की, बल्कि गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और तकनीकी व सर्विलांस की मदद से दोनों आरोपियों को उत्तरी गोवा से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और इस तरह की अन्य संभावित ठगी के मामलों की जानकारी जुटाने में लगी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    युवा सशक्तिकरण, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए ‘मेरा युवा भारत’ में हुआ चयन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर कस्बा निवासी…

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    सम्मान समारोह में शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, शिक्षा, अनुशासन और संस्थागत विकास को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरापट्टी में शुक्रवार,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण