मिर्जामुराद थाने का एडीसीपी ने किया सघन निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत, अभिलेखों से लेकर शस्त्रों तक की हुई गहन जांच

 

वाराणसी: नृपेंद्र कुमार (एडीसीपी, गोमती जोन) ने रविवार को मिर्जामुराद थाना का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण से पूर्व पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान एडीसीपी ने थाने की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों तथा पुलिस कर्मियों के समक्ष आने वाली समस्याओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, पुरुष हवालात, कार्यालय, रसोई गृह, भंडार गृह, पुलिस आवास, साफ-सफाई और बागवानी की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही अभिलेखों की जांच कर उन्हें और सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

महिला सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए एडीसीपी ने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया और महिला रजिस्टर की गहन जांच की। उन्होंने उपस्थित उपनिरीक्षकों से सर्विस हथियारों को खोलने और पुनः जोड़ने का अभ्यास भी कराया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान सभी शस्त्रों की एक-एक कर जांच की गई।

इसके अलावा एडीसीपी ने थाना परिसर में निर्माणाधीन नए भवन का भी निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान अजय कुमार श्रीवास्तव, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय, दीवान अवनींद्र मिश्रा, मुंशी गोविंद निषाद, कमल प्रजापति, खजुरी चौकी प्रभारी गणेश पटेल, कछवा रोड चौकी प्रभारी रामचन्द्र यादव, करधना चौकी प्रभारी अजित कुमार मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    युवा सशक्तिकरण, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए ‘मेरा युवा भारत’ में हुआ चयन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर कस्बा निवासी…

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    सम्मान समारोह में शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, शिक्षा, अनुशासन और संस्थागत विकास को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरापट्टी में शुक्रवार,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण