मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, रोहनिया में सनसनी

घर से उठाकर ले गए हमलावर, इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने गौतस्करी से जुड़ा बताया मामला

 

रोहनिया (वाराणसी): रोहनिया थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव में रविवार देर रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि मोबाइल चोरी के शक में दबंगों ने युवक को घर से उठाकर बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान सोनू अली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देर रात कुछ हमलावर उसके घर में घुस आए और उसे कमरे से खींचकर बाहर ले गए। इसके बाद गांव के बाहर ले जाकर लात-घूसों से तब तक पीटते रहे जब तक वह अचेत नहीं हो गया।

परिजनों ने पीछा करते हुए घायल अवस्था में सोनू को पहले मिसिरपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे अन्यत्र रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे नेशनल हाईवे स्थित हेरिटेज मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के ताऊ अख्तर अली ने आरोप लगाया कि सोनू ने पहले पुलिस को कथित गौतस्करी में शामिल कुछ लोगों के नाम बताए थे, जिसके बाद उसे धमकियां मिल रही थीं। आरोप है कि उसी रंजिश में हमलावरों ने उसे घर से उठाकर हत्या कर दी।

वहीं, राजू सिंह (थाना प्रभारी, रोहनिया) ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मोबाइल विवाद से जुड़ा मारपीट का प्रतीत हो रहा है। युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    युवा सशक्तिकरण, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए ‘मेरा युवा भारत’ में हुआ चयन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर कस्बा निवासी…

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    सम्मान समारोह में शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, शिक्षा, अनुशासन और संस्थागत विकास को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरापट्टी में शुक्रवार,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण