मन की बात में गूंजा जनभागीदारी का संदेश, वाराणसी के पौधारोपण ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बूथों पर सुना कार्यक्रम, किसानों, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण पर पीएम का जोर

 

वाराणसी। प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनने के लिए रविवार को वाराणसी में भाजपा नेता और कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर एकत्र हुए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ देश के किसानों, नवाचार और जनभागीदारी से जुड़े सकारात्मक प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने विशेष रूप से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हुए एक प्रेरक अभियान की सराहना की।

पीएम मोदी ने बताया कि वाराणसी में मात्र एक घंटे के भीतर 2 लाख 51 हजार से अधिक पौधे लगाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया गया। इस अभियान की खासियत यह रही कि इसमें छात्रों, युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों और विभिन्न संस्थाओं ने मिलकर भागीदारी निभाई।

उन्होंने कहा कि यही जनसहभागिता ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में भी देखने को मिली, जिसके तहत देशभर में करोड़ों पौधे लगाए गए हैं।

इधर, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कैंट विधानसभा के रविदास मंडल स्थित बूथ संख्या 116 पर कार्यक्रम सुना। वहीं जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनियां के कंचनपुर बूथ संख्या 185 पर, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने गुलाबबाग कार्यालय में तथा नवरतन राठी ने जवाहर नगर बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया।

गुलाबबाग कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अश्वनी त्यागी, जगदीश पटेल, मधुकर चित्रांश, शालिनी यादव, विभव सिंह, अशोक जाटव समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में लक्सा क्षेत्र में भी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हुए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ई-कंटेंट से शिक्षण को प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर जोर

    आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में छह दिवसीय शिक्षक उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तीसरे दिन डिजिटल शिक्षण तकनीकों पर हुई चर्चा   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय,…

    राष्ट्रध्वज के सम्मान की रक्षा को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    प्लास्टिक के तिरंगे पर रोक और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर सख्त कार्रवाई की मांग, अधिवक्ताओं व हिंदू जन जागृति समिति ने उठाई आवाज   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। स्वतंत्रता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ई-कंटेंट से शिक्षण को प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर जोर

    ई-कंटेंट से शिक्षण को प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर जोर

    राष्ट्रध्वज के सम्मान की रक्षा को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    राष्ट्रध्वज के सम्मान की रक्षा को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    बच्चों संग बैठकर ग्रामप्रधान दीपक चौहान ने चखा मिड-डे मील

    बच्चों संग बैठकर ग्रामप्रधान दीपक चौहान ने चखा मिड-डे मील

    क्रिकेट के मैदान से ग्राम प्रधान की कुर्सी तक, दीपक चौहान अब विकास की पिच पर

    क्रिकेट के मैदान से ग्राम प्रधान की कुर्सी तक, दीपक चौहान अब विकास की पिच पर

    पुलिस की वर्दी में खेलों का जलवा, कनक शर्मा ने जीते 12 पदक

    पुलिस की वर्दी में खेलों का जलवा, कनक शर्मा ने जीते 12 पदक

    जौनपुर में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश

    जौनपुर में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश