हत्या के मामले में दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया सश्रम आजीवन कारावास

ऑपरेशन कनविक्शन के तहत चौबेपुर पुलिस की बड़ी सफलता, प्रभावी पैरवी से मिला न्याय

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। जनपद में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ अभियान के तहत कमिश्नरेट वाराणसी एवं चौबेपुर पुलिस को सोमवार को अहम सफलता प्राप्त हुई। हत्या के एक चर्चित मामले में न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना चौबेपुर में दर्ज हत्या के मुकदमे में सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफटीसी- प्रथम, वाराणसी की अदालत ने अभियुक्त सीताराम पासवान को दोषी करार दिया। न्यायालय ने उसे आजीवन कारावास के साथ 15 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया।

अभियुक्त सीताराम पासवान पुत्र स्व. परशुराम पासवान उर्फ बदुद्दीन पासवान, निवासी मानिकपुर थाना राजपुर, जनपद बक्सर (बिहार) का रहने वाला है। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों एवं गवाहों के बयानों के आधार पर यह निर्णय सुनाया।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत इस मामले की लगातार मॉनिटरिंग की गई। विवेचना की गुणवत्ता और अभियोजन पक्ष की सशक्त पैरवी के चलते आरोपी को सजा दिलाने में सफलता मिली।

इस मामले में तत्कालीन निरीक्षक चौबेपुर, विवेचक शैलेश कुमार सिंह, आरक्षी बृजेश कुमार आर्य, आरक्षी संतोष कुमार तिवारी तथा अभियोजन पक्ष से एडीजीसी/शासकीय अधिवक्ता मनोज कुमार गुप्ता की भूमिका सराहनीय रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चक्रपानपुर के निःशुल्क शिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम   रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। आराजी लाइन ब्लॉक के चक्रपानपुर गांव में सामाजिक संस्था…

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    समाजशास्त्र विभाग की 34 छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण, आशा लाइब्रेरी और स्वावलंबन कार्यक्रमों की ली जानकारी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित