दहेज के लिए बहू पर अत्याचार का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दो लाख नकद, सोने की चैन और बुलेट बाइक की मांग, 12 लाख के जेवर हड़पने का आरोप; पुलिस जांच शुरू

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) 

चौबेपुर (वाराणसी)। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। चंद्रावती क्षेत्र के ताजपुर-मोलनापुर निवासी आरती तिवारी उर्फ आरती उपाध्याय ने अपने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए लगातार प्रताड़ित करने तथा लाखों रुपये के स्त्रीधन हड़पने का आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार, उसका विवाह वर्ष 2021 में भदोही जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र निवासी धर्मराज उपाध्याय के साथ हुआ था। विवाह के दौरान उसके पिता द्वारा नकद, जेवरात और घरेलू सामान सहित लाखों रुपये खर्च किए गए थे, बावजूद इसके ससुराल पक्ष की मांगें समाप्त नहीं हुईं।

आरोप है कि पति धर्मराज उपाध्याय, ससुर विनोद उपाध्याय, देवर प्रमोद उपाध्याय तथा जेठानी पूजा उपाध्याय लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहे। इनमें दो लाख रुपये नकद, 25 ग्राम सोने की चैन और बुलेट मोटरसाइकिल शामिल थी। मांग पूरी न होने पर पीड़िता को प्रताड़ित किया गया, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़िता ने बताया कि उसके भाई द्वारा आरोपियों के खाते में 60 हजार रुपये भेजे गए, लेकिन इसके बावजूद उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। आरोप है कि 12 अगस्त 2025 को ससुराल पक्ष ने जबरन करीब 12 लाख रुपये के जेवरात छीन लिए और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद उसके पिता उसे मायके ले आए।

पीड़िता ने 15 अगस्त 2025 को चौबेपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट के निर्देश पर चौबेपुर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि प्रकरण में विधिक कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों ने पर्यटकों को बताई गांव की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय जीवनशैली     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। विश्व पर्यटन दिवस…

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 138वें संस्करण का लाइव प्रसारण देखा गया     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। चौबेपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग