महावीर जयंती पर वाराणसी में मांस-मछली की बिक्री रहेगी बंद

नगर निगम का सख्त आदेश, उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

वाराणसी। महावीर जयंती के पावन अवसर पर 31 मार्च (मंगलवार) को शहर में मांस, मछली एवं मुर्गे की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। धार्मिक भावनाओं के सम्मान और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इसके तहत नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाली सभी पशुवधशालाओं में भी पशु वध पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, महावीर जयंती के दिन न केवल पशु वध पर रोक लगाई गई है, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर मांस आदि की बिक्री भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। नगर निगम की ओर से सभी संबंधित दुकानदारों को पूर्व सूचना देते हुए दुकानें बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संतोष पाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी स्थान पर आदेश का उल्लंघन पाया गया, तो संबंधित दुकानदारों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन कर पर्व को शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से मनाने में सहयोग करें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चक्रपानपुर के निःशुल्क शिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम   रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। आराजी लाइन ब्लॉक के चक्रपानपुर गांव में सामाजिक संस्था…

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    समाजशास्त्र विभाग की 34 छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण, आशा लाइब्रेरी और स्वावलंबन कार्यक्रमों की ली जानकारी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित