503 सहायिकाओं व 9 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला नियुक्ति पत्र

कलेक्ट्रेट में समारोह, 17 केंद्रों का लोकार्पण; जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दी बधाई

 

चंदौली। जनपद में आयोजित समारोह के दौरान 9 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं 503 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कलेक्ट्रेट सभागार में हुए कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई एवं भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस दौरान 9 कार्यकत्रियों व 50 सहायिकाओं को प्रतीकात्मक रूप से पत्र दिए गए, जबकि शेष को जल्द वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में 17 पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों एवं शहाबगंज स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सह गोदाम का लोकार्पण भी किया गया।

जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मातृ-शिशु स्वास्थ्य की जिम्मेदारी निभाने में अहम बताते हुए समर्पण व तकनीकी दक्षता पर जोर दिया। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कुपोषण उन्मूलन में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी व बड़ी संख्या में नवचयनित अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित