महावीर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, संकल्प संस्था ने किया श्रद्धापूर्वक स्वागत

मैदागिन से चौक तक गूंजे भक्ति के स्वर, अहिंसा और करुणा का संदेश हुआ मुखर

वाराणसी। महावीर जयंती के पावन अवसर पर शहर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री दिगंबर जैन मंदिर, मैदागिन से निकली भव्य शोभायात्रा का चौक स्थित कन्हैया लाल गुलालचंद सराफ के समक्ष संकल्प संस्था द्वारा गर्मजोशी और श्रद्धा के साथ स्वागत किया गया।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन एवं अन्य सदस्यों ने रजत आसन पर विराजमान भगवान महावीर के विग्रह की विधिवत आरती कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और वातावरण भक्तिमय ऊर्जा से सराबोर रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनिल कुमार जैन ने कहा कि जैन धर्म केवल एक धर्म नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक श्रेष्ठ पद्धति है, जो अहिंसा, करुणा, त्याग और आत्मसंयम का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का संदेश ‘जियो और जीने दो’ आज के दौर में और अधिक प्रासंगिक हो गया है।

शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु “वीर प्रभु तुमको नमन है” और “महावीर स्वामी तेरी जय-जयकार” जैसे भजनों का गान करते हुए आगे बढ़ रहे थे। जयकारों से गूंजता वातावरण पूरे मार्ग को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर रहा था।

इस मौके पर आलोक कुमार जैन, भूपेंद्र जैन, विनोद जैन रज्जू, मनोज जैन, सचिन जैन, प्रदीप चंद जैन, मृदुल जैन, अभिषेक जैन, अमित श्रीवास्तव एवं राजकुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    काशी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का 57वां अवतरण दिवस

    श्रीविद्यामठ में रुद्राभिषेक, चरणपादुका पूजन और वेदपाठ के साथ होंगे विविध धार्मिक अनुष्ठान; दंडी संन्यासियों के लिए महाभंडारे का आयोजन   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य…

    ‘धरोहर’ में सजे तीज के रंग, राजस्थानी संस्कृति से सराबोर हुआ सावन

    मारवाड़ी महिला सम्मेलन की विदिशा शाखा ने सजाया सावन का सिंधारा; नृत्य, नाटिका, प्रतियोगिताओं और पारंपरिक व्यंजनों ने बांधा समां   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। अखिल भारतीय मारवाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का 57वां अवतरण दिवस

    काशी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का 57वां अवतरण दिवस

    ‘धरोहर’ में सजे तीज के रंग, राजस्थानी संस्कृति से सराबोर हुआ सावन

    ‘धरोहर’ में सजे तीज के रंग, राजस्थानी संस्कृति से सराबोर हुआ सावन

    सारनाथ में स्काउट्स-गाइड्स ने सीखा प्रकृति संरक्षण का पाठ

    सारनाथ में स्काउट्स-गाइड्स ने सीखा प्रकृति संरक्षण का पाठ

    जेपी महिला महाविद्यालय की तिरंगा यात्रा में दिखा राष्ट्रप्रेम का जज्बा

    जेपी महिला महाविद्यालय की तिरंगा यात्रा में दिखा राष्ट्रप्रेम का जज्बा

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में सृजन गंगा वाटिका में पौधारोपण

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में सृजन गंगा वाटिका में पौधारोपण

    रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

    रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा