कैथी टोल प्लाजा पर नई दरें लागू, फास्टैग पर राहत तो यूपीआई भुगतान हुआ महंगा

1 अप्रैल से संशोधित शुल्क प्रभावी, सभी श्रेणी के वाहनों के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र स्थित कैथी टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल 2026 से वाहनों के लिए नई टोल दरें लागू कर दी गई हैं। टोल प्रशासन द्वारा जारी संशोधित दर सूची के अनुसार अब फास्टैग और यूपीआई से भुगतान करने पर अलग-अलग शुल्क देना होगा। नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

नई दरों के तहत कार एवं जीप चालकों को फास्टैग से भुगतान करने पर 145 रुपये, जबकि यूपीआई से भुगतान करने पर 181.25 रुपये चुकाने होंगे। इसी प्रकार एलसीवी और मिनी बस के लिए फास्टैग से 235 रुपये तथा यूपीआई से 293.75 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

बस और दो एक्सल ट्रक के लिए फास्टैग शुल्क 490 रुपये तथा यूपीआई से 612.50 रुपये तय किया गया है। वहीं, तीन एक्सल (10 चक्का) ट्रक के लिए 535 रुपये (फास्टैग) और 668.75 रुपये (यूपीआई) निर्धारित हैं।

चार से छह एक्सल वाले ट्रकों के लिए फास्टैग से 770 रुपये और यूपीआई से 962.50 रुपये शुल्क तय किया गया है, जबकि ओवरसाइज वाहनों (ओएसवी) के लिए क्रमशः 935 रुपये और 1168.75 रुपये देना होगा।

टोल प्रशासन का कहना है कि नई दरें राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित संशोधन के तहत लागू की गई हैं, जिससे टोल प्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    काशी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का 57वां अवतरण दिवस

    श्रीविद्यामठ में रुद्राभिषेक, चरणपादुका पूजन और वेदपाठ के साथ होंगे विविध धार्मिक अनुष्ठान; दंडी संन्यासियों के लिए महाभंडारे का आयोजन   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य…

    ‘धरोहर’ में सजे तीज के रंग, राजस्थानी संस्कृति से सराबोर हुआ सावन

    मारवाड़ी महिला सम्मेलन की विदिशा शाखा ने सजाया सावन का सिंधारा; नृत्य, नाटिका, प्रतियोगिताओं और पारंपरिक व्यंजनों ने बांधा समां   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। अखिल भारतीय मारवाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का 57वां अवतरण दिवस

    काशी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का 57वां अवतरण दिवस

    ‘धरोहर’ में सजे तीज के रंग, राजस्थानी संस्कृति से सराबोर हुआ सावन

    ‘धरोहर’ में सजे तीज के रंग, राजस्थानी संस्कृति से सराबोर हुआ सावन

    सारनाथ में स्काउट्स-गाइड्स ने सीखा प्रकृति संरक्षण का पाठ

    सारनाथ में स्काउट्स-गाइड्स ने सीखा प्रकृति संरक्षण का पाठ

    जेपी महिला महाविद्यालय की तिरंगा यात्रा में दिखा राष्ट्रप्रेम का जज्बा

    जेपी महिला महाविद्यालय की तिरंगा यात्रा में दिखा राष्ट्रप्रेम का जज्बा

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में सृजन गंगा वाटिका में पौधारोपण

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में सृजन गंगा वाटिका में पौधारोपण

    रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

    रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा