साइबर क्राइम सेल की बड़ी सफलता: 240 गुम मोबाइल बरामद, 45 लाख की संपत्ति लौटाई

सीईआईआर पोर्टल की मदद से कई राज्यों से बरामद हुए फोन, अब तक 1400 मोबाइल हो चुके सुपुर्द

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर। जनपद में साइबर क्राइम सेल और थाना स्तर की साइबर टीमों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 240 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया है। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव (नोडल साइबर थाना) ने जानकारी देते हुए बताया कि सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 1400 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस किए जा चुके हैं।

पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों—आजमगढ़, वाराणसी, सुल्तानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़ और भदोही—से प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त कुछ मोबाइल दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और राजस्थान जैसे अन्य राज्यों से भी बरामद किए गए हैं।

बरामद मोबाइलों में वन प्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो, रियलमी, टेक्नो, पोको, नोकिया और सैमसंग जैसी कंपनियों के फोन शामिल हैं। इन मोबाइलों को अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा विधिवत उनके स्वामियों को सौंपा गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी थाना/साइबर हेल्पडेस्क पर संपर्क करें।

इस सफल अभियान में प्रभारी निरीक्षक महेश पाल सिंह, राजेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक नीलम सिंह, आलोक कुमार सिंह, ज्योति श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह, आकांक्षा सिंह सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    जमालापुर त्रिमुहानी से बसुही नदी के पुराने पुल तक बनेगा पक्का नाला, राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा रहा नाले का दायरा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय…

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    कोदहूं गांव में छुट्टा सांड का आतंक, एक सप्ताह में दो लोगों पर हमला; ग्रामीणों के अनुसार अब तक सात लोग हो चुके हैं घायल     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक