ग्रामीण पत्रकारिता समाज की सशक्त आवाज: बिन्देश्वरी सिंह

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का परिचय व आईडी वितरण समारोह सम्पन्न, राजेश यादव बने तहसील अध्यक्ष

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

केराकत (जौनपुर)। स्थानीय क्षेत्र के सरायवीरू स्थित शगुन मैरेज हाल में मंगलवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील इकाई का परिचय एवं आईडी कार्ड वितरण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय अस्थाना ने की।

समारोह का शुभारंभ संगठन के संस्थापक स्व. बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वाराणसी मंडल अध्यक्ष बिन्देश्वरी सिंह ने संगठन के सदस्यों को आईडी कार्ड वितरित किए।

मुख्य अतिथि बिन्देश्वरी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता आज के समय में एक जिम्मेदारीपूर्ण दायित्व है। पत्रकारों को निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित के प्रति समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता वास्तव में समाज की आवाज होती है, इसलिए इसकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

कार्यक्रम के दौरान राजेश यादव को माला पहनाकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवागत अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

अध्यक्षीय संबोधन में संजय अस्थाना ने कहा कि संगठन सदैव पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों को हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दीपनरायन सिंह, मोहम्मद असलम खां, पंकज राय, अमित यादव, कौशलेन्द्र गिरी, रामनवमी, डॉ. पप्पू सरोज (जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि), पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन फौजी सुभाष यादव ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    जमालापुर त्रिमुहानी से बसुही नदी के पुराने पुल तक बनेगा पक्का नाला, राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा रहा नाले का दायरा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय…

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    कोदहूं गांव में छुट्टा सांड का आतंक, एक सप्ताह में दो लोगों पर हमला; ग्रामीणों के अनुसार अब तक सात लोग हो चुके हैं घायल     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक