जौनपुर की बेटी राजिता सिंह बनीं PCS अधिकारी, केराकत में जश्न का माहौल

हुरहुरी की छात्रा ने PCS 2024 में पाई सफलता, परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर, युवाओं के लिए बनीं

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर। जिले की केराकत तहसील क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। हुरहुरी स्थित एसडी पब्लिक स्कूल की संचालिका रेखा सिंह की पुत्री राजिता सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (PCS) 2024 परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

राजिता सिंह की इस उपलब्धि से पूरे केराकत क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इज़हार किया। लोगों का कहना है कि राजिता की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

बताया जा रहा है कि राजिता शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन, शिक्षकों के सहयोग और अपनी निरंतर मेहनत व अनुशासन को दिया है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने यह साबित किया कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी राजिता सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता न केवल परिवार बल्कि पूरे जौनपुर जनपद के लिए गौरव का विषय बन गई है।

 

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन सतर्क, जौनपुर में कोचिंग व लाइब्रेरी की सघन जांच

    बरसठी की नित्या डिजिटल लाइब्रेरी में सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर प्रशासन ने जताया संतोष   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  SHREE 7NEWS, जौनपुर। लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए…

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर. के. पटेल के साथ रामपुर ब्लॉक में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने किया योग   रिपोर्ट : विशेष संवाददाता रामपुर (जौनपुर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैवाहिक वर्षगांठ पर पौधरोपण कर दंपति ने दिया हरित जीवन का संदेश

    वैवाहिक वर्षगांठ पर पौधरोपण कर दंपति ने दिया हरित जीवन का संदेश

    भीषण गर्मी के मद्देनज़र आठवीं तक के विद्यालयों का समय बदला

    भीषण गर्मी के मद्देनज़र आठवीं तक के विद्यालयों का समय बदला

    मानव सेवा के लिए दिलीप दुबे को मिला ‘नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड’

    मानव सेवा के लिए दिलीप दुबे को मिला ‘नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड’

    शतचंडी महायज्ञ से समाज में सकारात्मक परिवर्तन का होगा संचार : योगी शम्भू नाथ जी महाराज

    शतचंडी महायज्ञ से समाज में सकारात्मक परिवर्तन का होगा संचार : योगी शम्भू नाथ जी महाराज

    युवा बन रहे सनातन संस्कृति के सशक्त संवाहक, प्रशिक्षण शिविर में मिला आध्यात्मिक और नेतृत्व का मंत्र

    युवा बन रहे सनातन संस्कृति के सशक्त संवाहक, प्रशिक्षण शिविर में मिला आध्यात्मिक और नेतृत्व का मंत्र

    बिजली लाइन पर काम के दौरान करंट लगने से संविदाकर्मी लाइनमैन की मौत

    बिजली लाइन पर काम के दौरान करंट लगने से संविदाकर्मी लाइनमैन की मौत