फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के निर्देश, 6 अप्रैल से विशेष अभियान शुरू

डीएम डा. दिनेश चंद्र ने शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने को कहा, ग्राम पंचायत स्तर पर लगेंगे कैंप

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर: जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में फार्मर रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा करते हुए इसे प्राथमिकता पर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल से विशेष अभियान चलाकर लंबित रजिस्ट्रेशन पूर्ण कराए जाएं।

डीएम ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना एग्रीस्टैक के तहत पीएम किसान सहित सभी भूमिधारक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जा रही है। जिन ग्राम पंचायतों में अधिक पेंडेंसी है, वहां विशेष कैंप लगाकर कार्य पूरा किया जाएगा।

इसके लिए 21 नोडल अधिकारी व 6 तहसील नोडल नियुक्त किए गए हैं, जो विकास खंडों में कैंप लगवाकर किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करेंगे। कैंप सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान लाभ उठा सकें।

डीएम ने निर्देश दिया कि एडीओ कृषि, लेखपाल, पंचायत सहायक सहित सभी संबंधित कर्मचारी सुबह 8 बजे से कैंप में उपस्थित रहकर किसानों की रजिस्ट्री सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, डीपीआरओ, उप जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    जमालापुर त्रिमुहानी से बसुही नदी के पुराने पुल तक बनेगा पक्का नाला, राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा रहा नाले का दायरा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय…

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    कोदहूं गांव में छुट्टा सांड का आतंक, एक सप्ताह में दो लोगों पर हमला; ग्रामीणों के अनुसार अब तक सात लोग हो चुके हैं घायल     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक