चौबेपुर राजकीय पुस्तकालय में साहित्यिक परिचर्चा, ‘जयतु जयतु लंकेश’ पर हुआ गहन विमर्श

डॉ. अम्बिका प्रसाद गौड़ की कृति पर विद्वानों ने रखे विचार, ‘शब्दों में शेष’ का भी हुआ विमोचन

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी): चौबेपुर स्थित राजकीय पुस्तकालय में शुक्रवार को एक गरिमामय साहित्यिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लेखक एवं शिक्षाविद डॉ. अम्बिका प्रसाद गौड़ द्वारा रचित पुस्तक ‘जयतु जयतु लंकेश’ पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही अभियंता स्व. महेश कुशवाहा की कृति ‘शब्दों में शेष’ का विमोचन उनके सुपुत्र भरत कुशवाहा एवं उपस्थित विद्वानों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर साहित्य जगत की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं, जिनमें डॉ. राम सुधार सिंह, प्रो. श्रद्धानंद, डॉ. अत्रि भारद्वाज तथा डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान पुस्तक के साहित्यिक, वैचारिक एवं सांस्कृतिक पहलुओं पर गंभीर और सारगर्भित चर्चा की गई।


वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. गौड़ की लेखन शैली, पौराणिक संदर्भों की गहराई और ऐतिहासिक दृष्टिकोण की विशेष सराहना की। डॉ. राम सुधार सिंह ने कहा कि रामकथा को व्यापक रूप से समझने के लिए ‘जयतु जयतु लंकेश’ का अध्ययन अत्यंत आवश्यक है। वहीं डॉ. अत्रि भारद्वाज ने रावण के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अत्यंत विद्वान होने के बावजूद अहंकार के कारण वह अपयश का भागी बना।

प्रो. श्रद्धानंद ने अपने संबोधन में कहा कि मनुष्य का अहंकार ही उसके पतन का मूल कारण होता है। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने ‘जयतु जयतु लंकेश’ को एक उत्कृष्ट साहित्यिक कृति तथा ‘शब्दों में शेष’ को उच्च स्तरीय काव्य संग्रह बताया।

पुस्तक का प्रकाशन सर्व भाषा ट्रस्ट द्वारा किया गया है, जो भाषा एवं साहित्य के संवर्धन के लिए प्रसिद्ध संस्था है। कार्यक्रम में स्व. महेश कुशवाहा के छोटे भाई सुरेश कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन अरुण कुमार मिश्र ने किया।
यह आयोजन साहित्य, संवेदना और विचारों का एक प्रभावशाली संगम साबित हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में सनशाइन एकेडमी चौबेपुर दूसरे और कंपोजिट विद्यालय बर्थरा खुर्द तीसरे स्थान पर; विजेता टीमों को मिले गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल     रिपोर्ट :…

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान

    EWS सरलीकरण, UGC संशोधन, SC/ST समीक्षा समेत स्वर्ण आयोग व इतिहास संरक्षण के मुद्दों पर जुटाया जनसमर्थन     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। करणी सेना वाराणसी टीम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान