पीसीएस परीक्षा में चयनित जितेन्द्र पाण्डेय का चौबेपुर में हुआ भव्य स्वागत

आशा लाइब्रेरी में माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित, छात्राओं को दी सफलता के मूल मंत्र

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

 चौबेपुर (वाराणसी): चौबेपुर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा 2024 में सफलता प्राप्त कर नायब तहसीलदार पद पर चयनित जितेन्द्र पाण्डेय का आशा लाइब्रेरी में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्हें माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

गाजीपुर जनपद के नारी पचदेवरा निवासी जितेन्द्र पाण्डेय ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण, सतत संघर्ष और कठिन परिश्रम अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ज्ञान अर्जन की कोई सीमा नहीं होती और हर दिन कुछ नया सीखने की प्रवृत्ति ही सफलता की ओर ले जाती है।

उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्राओं को नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ने, समसामयिक घटनाओं से अपडेट रहने तथा अनुशासित अध्ययन करने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण परिवेश के युवाओं के लिए पीसीएस परीक्षा में चयन एक बड़ा सपना होता है, जिसे केवल व्यवस्थित और निरंतर अध्ययन के माध्यम से ही साकार किया जा सकता है।

इस अवसर पर प्रदीप सिंह, सौरभ चन्द्र, सनी, सरोज सिंह, श्वेता सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और प्रेरणा से भरा रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में सनशाइन एकेडमी चौबेपुर दूसरे और कंपोजिट विद्यालय बर्थरा खुर्द तीसरे स्थान पर; विजेता टीमों को मिले गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल     रिपोर्ट :…

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान

    EWS सरलीकरण, UGC संशोधन, SC/ST समीक्षा समेत स्वर्ण आयोग व इतिहास संरक्षण के मुद्दों पर जुटाया जनसमर्थन     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। करणी सेना वाराणसी टीम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान