खेतासराय को मिली विकास की बड़ी सौगात, 1.15 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण से वार्ड नंबर-9 में सुधरेगी जलनिकासी व्यवस्था

(रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय)

खेतासराय (जौनपुर)। नगर पंचायत खेतासराय के वार्ड नंबर-9 गोलाबाजार में रविवार देर शाम करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली तीन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने किया। डूडा जौनपुर की ओर से कराए जाने वाले इन कार्यों से क्षेत्र की सड़क और जलनिकासी व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

परियोजना के अंतर्गत कन्हैया सेठ के मकान से अनिल प्रजापति के मकान तक 290 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य लगभग 39.75 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। वहीं आसिफ अली के मकान से अनिल प्रजापति होते हुए मनीष सोनी के मकान तक 270 मीटर मार्ग एवं नाली निर्माण कार्य पर लगभग 45.37 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा चिन्टू मौर्य के मकान से गुड्डू प्रजापति के मकान तक 250 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य लगभग 30.15 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से खराब सड़क और जलभराव की समस्या बनी हुई थी, जिसे दूर करने के लिए सरकार लगातार विकास कार्य करा रही है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी और आवागमन भी बेहतर होगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, मंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह, जिला मंत्री धर्मेंद्र मिश्रा, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, शांतिभूषण मिश्रा, उपेन्द्र नाथ मिश्रा, अनिल प्रजापति, मनीष गुप्ता, डॉ. गजेंद्र पाण्डेय, राहुल सिंह, शुभम जायसवाल, दीपक सोनी, विनीता मौर्य, सारिका सोनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।नगर पंचायत खेतासराय के वार्ड नंबर-9 गोलाबाजार में रविवार देर शाम करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली तीन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने किया। डूडा जौनपुर की ओर से कराए जाने वाले इन कार्यों से क्षेत्र की सड़क और जलनिकासी व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

परियोजना के अंतर्गत कन्हैया सेठ के मकान से अनिल प्रजापति के मकान तक 290 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य लगभग 39.75 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। वहीं आसिफ अली के मकान से अनिल प्रजापति होते हुए मनीष सोनी के मकान तक 270 मीटर मार्ग एवं नाली निर्माण कार्य पर लगभग 45.37 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा चिन्टू मौर्य के मकान से गुड्डू प्रजापति के मकान तक 250 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य लगभग 30.15 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से खराब सड़क और जलभराव की समस्या बनी हुई थी, जिसे दूर करने के लिए सरकार लगातार विकास कार्य करा रही है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी और आवागमन भी बेहतर होगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, मंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह, जिला मंत्री धर्मेंद्र मिश्रा, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, शांतिभूषण मिश्रा, उपेन्द्र नाथ मिश्रा, अनिल प्रजापति, मनीष गुप्ता, डॉ. गजेंद्र पाण्डेय, राहुल सिंह, शुभम जायसवाल, दीपक सोनी, विनीता मौर्य, सारिका सोनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    जमालापुर त्रिमुहानी से बसुही नदी के पुराने पुल तक बनेगा पक्का नाला, राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा रहा नाले का दायरा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय…

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    कोदहूं गांव में छुट्टा सांड का आतंक, एक सप्ताह में दो लोगों पर हमला; ग्रामीणों के अनुसार अब तक सात लोग हो चुके हैं घायल     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान