हीट वेव को लेकर प्रशासन अलर्ट

दोपहर की तेज धूप से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान

(रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर। जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें और गर्मी से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

प्रशासन द्वारा जारी सलाह में कहा गया है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर जाना आवश्यक हो तो सिर को गमछा, टोपी या कपड़े से ढककर निकलें तथा लगातार पानी और तरल पदार्थों का सेवन करते रहें।

स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। साथ ही बासी भोजन से परहेज कर हल्का एवं पौष्टिक आहार लेने की अपील की गई है, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

प्रशासन ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी, घबराहट या अत्यधिक कमजोरी महसूस हो तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।

प्रशासन ने लोगों से जागरूक रहने, अफवाहों से बचने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील करते हुए कहा कि सावधानी और सतर्कता ही हीट वेव से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    जमालापुर त्रिमुहानी से बसुही नदी के पुराने पुल तक बनेगा पक्का नाला, राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा रहा नाले का दायरा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय…

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    कोदहूं गांव में छुट्टा सांड का आतंक, एक सप्ताह में दो लोगों पर हमला; ग्रामीणों के अनुसार अब तक सात लोग हो चुके हैं घायल     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान