सपा कार्यालय में निषादराज व महर्षि कश्यप की जयंती मनाई गई

अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजन, नेताओं ने सामाजिक समरसता पर दिया जोर

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार रविवार को जिला कार्यालय पर निषादराज एवं महर्षि कश्यप की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की।

इस अवसर पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला।

जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि निषादराज और महर्षि कश्यप का जीवन त्याग, समर्पण और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा और एकता को मजबूत किया जा सकता है।

गोष्ठी को पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, राष्ट्रीय प्रवक्ता तूफानी निषाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, राजकुमार बिंद, मालती निषाद सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में केशजीत यादव, अजय त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, कमाल आजमी, दीपक विश्वकर्मा, डॉ. नासिर खान, रवि यादव, धर्मेंद्र सोनकर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शाहगंज-बलिया पैसेंजर के जंघई तक विस्तार की मांग तेज

    जरौना हाल्ट पर जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में यात्रियों का प्रदर्शन, ट्रेन के परिचालन समय का जनहित में उपयोग करने की उठी आवाज     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय  …

    वरुणा नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

    रामपुर के विजय गिर पोखरा के पास नदी में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस; पहचान और घटना की जांच में जुटी   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय SHREE 7NEWS, रामपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी

    हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी

    शहीद स्मारक को मिलेगी नई पहचान, 101 फीट तिरंगे की मांग पर विधायक ने किया निरीक्षण

    शहीद स्मारक को मिलेगी नई पहचान, 101 फीट तिरंगे की मांग पर विधायक ने किया निरीक्षण

    25 अगस्त तक मिलेगा अगस्त माह का मुफ्त राशन

    25 अगस्त तक मिलेगा अगस्त माह का मुफ्त राशन

    अखबार लदा वाहन पशु से टकराकर पलटा, चालक की मौत

    अखबार लदा वाहन पशु से टकराकर पलटा, चालक की मौत

    काशी में शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

    काशी में शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

    सावन के तीसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के तीसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब