आग से तबाह हुए खेत: सकलडीहा में सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल राख

अमावल, मनियारपुर, डैना से टेकापुर-बहरवानी तक आग का कहर; किसान बेहाल, फायर ब्रिगेड तैनाती की मांग

 

सकलडीहा (चंदौली)। क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं में इन दिनों आग किसानों की मेहनत को लगातार निगल रही है। बीते कुछ दिनों में अज्ञात कारणों से लगी आग ने सैकड़ों बीघा गेहूं की खड़ी फसल को राख में बदल दिया है, जिससे किसानों के घरों में मायूसी और चिंता का माहौल है।

पहले लगातार हुई बारिश से परेशान किसान अब आगजनी की घटनाओं से और अधिक संकट में आ गए हैं। जिन खेतों को किसानों ने दिन-रात मेहनत कर तैयार किया था, वही फसल उनकी आंखों के सामने जलकर खत्म हो रही है।

हाल ही में अमावल, मनियारपुर और डैना गांवों में आग लगने से बड़े पैमाने पर गेहूं की फसल नष्ट हो गई थी। वहीं सोमवार को टेकापुर से लेकर बहरवानी ग्राम सभा तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार तेज धूप और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे कई गांवों की फसल इसकी चपेट में आ गई।

आग की लपटें उठती देख सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक भारी नुकसान हो चुका था।

घटनाओं की सूचना मिलते ही संबंधित विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन कर किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। लेकिन किसानों का कहना है कि मुआवजा उनकी मेहनत और नुकसान की भरपाई नहीं कर सकता।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि तहसील स्तर पर फायर ब्रिगेड की स्थायी तैनाती की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर तुरंत काबू पाया जा सके और फसलों को बड़े नुकसान से बचाया जा सके।

लगातार हो रही इन घटनाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम मठ में नवमी पर कन्या पूजन, भैरव बाबा की हुई आरती

    11 कुंवारी कन्याओं को कराया गया भोजन, दक्षिणा देकर किया सम्मानपूर्वक विदा; सुख-समृद्धि की कामना के साथ संपन्न हुआ नवरात्रि का अनुष्ठान     चहनिया (चंदौली)। शारदीय नवरात्रि की नवमी…

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    श्रद्धालुओं की सुविधा और परिसर के सौंदर्यीकरण पर जोर, संबंधित विभाग से कार्रवाई कराने की मांग     चहनिया। मां काली मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और धार्मिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने बाबा कालभैरव व बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था

    उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने बाबा कालभैरव व बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे नए पुलिस कमिश्नर

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे नए पुलिस कमिश्नर

    स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

    स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

    स्कैनर से भुगतान को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, ग्राहक से मारपीट

    स्कैनर से भुगतान को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, ग्राहक से मारपीट

    मकान के सामने खड़ी स्कॉर्पियो लेकर चंपत हुए चोर

    मकान के सामने खड़ी स्कॉर्पियो लेकर चंपत हुए चोर

    नमो घाट पर काशी तमिल संगमम् की मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ

    नमो घाट पर काशी तमिल संगमम् की मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ