आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा फैसला

साप्ताहिक अवकाश, तय कार्य समय और वेतन सुरक्षा पर लागू हुए नए नियम

मजदूर दिवस पर असीम अरुण का ऐलान, कहा—अब कर्मचारियों का शोषण नहीं होगा

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स और अंशकालिक कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने नए नियम लागू करते हुए कर्मचारियों के लिए साप्ताहिक अवकाश, तय कार्य समय और समय पर वेतन भुगतान को अनिवार्य कर दिया है। सरकार का कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने से कर्मचारियों को कानूनी सुरक्षा मिलेगी और शोषण पर रोक लगेगी।

मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में सरकार लगातार श्रमिकों और आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि नए लेबर कोड्स और प्रस्तावित “आउटसोर्स सेवा निगम” के माध्यम से कर्मचारियों के लिए छुट्टियों, काम के घंटों और वेतन भुगतान की प्रक्रिया को पारदर्शी और अनिवार्य बनाया गया है।

 

असीम अरुण ने कहा कि नई व्यवस्था के लागू होने के बाद कर्मचारियों का शोषण संभव नहीं होगा। सरकार ने श्रमिकों के अधिकारों को कानूनी सुरक्षा देने का निर्णय लिया है, जिससे आउटसोर्स कर्मचारियों को सम्मानजनक और सुरक्षित कार्य वातावरण मिल सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में आउटसोर्स कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सरकार उन्हें व्यवस्था की रीढ़ मानती है।

 

राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा और सम्मान देना भी है। उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस पर घोषित यह सुधार श्रमिकों के परिश्रम और उनके अधिकारों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

 

सरकार की इस नई पहल से प्रदेश के लाखों आउटसोर्स और अंशकालिक कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। नई व्यवस्था लागू होने से वेतन भुगतान, कार्य अवधि और छुट्टियों को लेकर पारदर्शिता बढ़ेगी तथा कर्मचारियों को अपने अधिकारों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को मिला ‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’

    शिक्षा, शोध और लेखन के क्षेत्र में योगदान के लिए अम्बेडकरनगर में हुए समारोह में किया गया सम्मानित   प्रतापगढ़। शिक्षा, शोध और लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के…

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    कार्य-अनुभव प्रमाण-पत्रों की वैधता और पात्रता की जांच कराने की मांग, चयन से जुड़ी प्रक्रिया की उच्चस्तरीय पड़ताल पर जोर     रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। राजकीय आयुर्वेद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ