ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय

रोली-टीका से होगा विद्यार्थियों का स्वागत, पहले दिन मिड-डे मील में मिलेगी खीर

 

रिपोर्ट: SHREE 7NEWS, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद मंगलवार से पुनः खुल जाएंगे। विद्यालयों का संचालन सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। लंबे अवकाश के बाद स्कूल खुलने पर विद्यार्थियों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।

 

बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यालयों में छात्रों का स्वागत उत्सवपूर्ण वातावरण में रोली एवं टीका लगाकर किया जाएगा। साथ ही पहले दिन मिड-डे मील के तहत बच्चों को विशेष रूप से खीर परोसी जाएगी, जिससे विद्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल बनाया जा सके।

गौरतलब है कि प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। अब अवकाश समाप्त होने के बाद विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां फिर से शुरू होंगी। हालांकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से प्रारंभ हो चुका है, लेकिन प्रदेश के कई विद्यालयों में अभी तक सभी कक्षाओं की पाठ्य-पुस्तकें नहीं पहुंच पाई हैं।

विद्यालय खुलने के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को अभी भी पूरी पाठ्य-पुस्तकों की उपलब्धता का इंतजार रहेगा। विभागीय स्तर पर पुस्तकों के वितरण की प्रक्रिया जारी है, लेकिन कई जिलों में अभी वितरण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है।

बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को विद्यालय खुलने से पहले साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि विद्यालयों में स्वच्छ एवं सकारात्मक वातावरण के बीच विद्यार्थियों का स्वागत किया जाए, ताकि नए सिरे से पढ़ाई का माहौल बन सके।

विद्यालय खुलने को लेकर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को मिला ‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’

    शिक्षा, शोध और लेखन के क्षेत्र में योगदान के लिए अम्बेडकरनगर में हुए समारोह में किया गया सम्मानित   प्रतापगढ़। शिक्षा, शोध और लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के…

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    कार्य-अनुभव प्रमाण-पत्रों की वैधता और पात्रता की जांच कराने की मांग, चयन से जुड़ी प्रक्रिया की उच्चस्तरीय पड़ताल पर जोर     रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। राजकीय आयुर्वेद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन