वाराणसी में STF का बड़ा एक्शन, अंतरराज्यीय बैंक लुटेरा गैंग धराया

झारखंड बैंक डकैती कांड से जुड़े तीन शातिर गिरफ्तार, करोड़ों का सोना और 20 लाख नकद बरामद

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की वाराणसी इकाई और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय बैंक डकैती गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने सारनाथ क्षेत्र से गिरोह के सरगना समेत तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से करीब एक किलो सोना, 20 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया है।

 

झारखंड के चर्चित बैंक डकैती कांड के खुलासे के लिए यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर 1 मई 2026 को सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर इलाके में घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को दबोच लिया।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में मो. अफजल निवासी नवादा (बिहार), पंकज सिंह उर्फ रौनक सिंह निवासी गोरखपुर तथा सौरभ यादव उर्फ सोनू निवासी मऊ शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों लंबे समय से संगठित गिरोह बनाकर बैंक डकैती की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

 

24 अप्रैल 2026 को झारखंड के हजारीबाग जनपद स्थित बरही क्षेत्र में बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती की थी। बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर करीब 4 किलो सोना और भारी मात्रा में नकदी लूट ली थी।

घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू हुई। झारखंड पुलिस की सूचना पर यूपी एसटीएफ वाराणसी ने गिरोह की तलाश तेज की और आखिरकार अपराधियों तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की।

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से 912.22 ग्राम स्वर्ण आभूषण, 20 लाख रुपये नकद, छह मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया है। बरामद माल की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

 

पूछताछ में आरोपियों ने कई राज्यों में गोल्ड लूट की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार गिरोह ने पश्चिम बंगाल, कोलकाता, बिहार और उत्तराखंड में कई बैंक एवं गोल्ड फाइनेंस कंपनियों को निशाना बनाया था।

अभियुक्तों ने वर्ष 2013 में दुर्गापुर से 36 किलो सोना, 2015 में कोलकाता से 14 किलो तथा 2022 में पटना से 8 किलो सोना लूटने की बात कबूल की है।

 

एसटीएफ जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह बैंक के कैश से ज्यादा गोल्ड लॉकर को निशाना बनाता था। अपराधी वारदात से पहले कई सप्ताह तक बैंक की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था की रेकी करते थे। लूटे गए सोने को बेचकर आरोपी रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी में निवेश करते थे।

फिलहाल तीनों अभियुक्तों को सारनाथ थाने में दाखिल कर आगे की विधिक कार्रवाई झारखंड पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीं गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बिरदोपुर में नाले की सफाई व्यवस्था का महापौर ने लिया जायजा

    महमूरगंज क्षेत्र के औचक निरीक्षण में जल निकासी दुरुस्त करने के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। शहर में जलजमाव और सफाई से…

    दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस ने अमूल डेयरी के पास से पकड़ा; अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने और जातिसूचक गाली देने का भी आरोप     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिरदोपुर में नाले की सफाई व्यवस्था का महापौर ने लिया जायजा

    बिरदोपुर में नाले की सफाई व्यवस्था का महापौर ने लिया जायजा

    दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    स्कूटी फिसलने से न्यूज चैनल के दो पत्रकार घायल

    स्कूटी फिसलने से न्यूज चैनल के दो पत्रकार घायल

    2001 बैच के पुलिस अधिकारियों ने मनाई सिल्वर जुबली

    2001 बैच के पुलिस अधिकारियों ने मनाई सिल्वर जुबली

    चमरहा बाजार में सात दिवसीय गणपति पूजनोत्सव का शुभारंभ

    चमरहा बाजार में सात दिवसीय गणपति पूजनोत्सव का शुभारंभ

    वाराणसी से वडनगर बाइक यात्रा को लेकर भाजपा ने कसी कमर

    वाराणसी से वडनगर बाइक यात्रा को लेकर भाजपा ने कसी कमर