बिजली, सड़क और मीटर विवाद पर घिरा प्रशासन

जन समस्याओं को लेकर बढ़ा असंतोष, SVKP अध्यक्ष अशोक सिंह ने सरकार और जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर। जिले में लगातार बढ़ रही जन समस्याओं को लेकर लोगों में नाराजगी गहराती जा रही है। बिजली कटौती, जर्जर सड़कों और कथित फर्जी बिजली मीटर वसूली जैसे मुद्दों ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भीषण गर्मी के बीच अनियमित बिजली आपूर्ति से लोग परेशान हैं, जबकि खराब सड़कों के कारण आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।

 

समाज विकास क्रांति पार्टी (SVKP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने शुक्रवार को नगर स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जिले की बदहाल व्यवस्थाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।

 

अशोक सिंह ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग में फर्जी मीटरों के माध्यम से उपभोक्ताओं से कथित अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद अधिकारियों द्वारा न तो प्रभावी सुनवाई की जा रही है और न ही दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई हो रही है। इससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

 

SVKP अध्यक्ष ने स्थानीय सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता अपनी समस्याओं को लेकर खुद को असहाय महसूस कर रही है और लोगों के बीच यह धारणा बन रही है कि उनकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं है।

 

अशोक सिंह ने कहा कि यदि बिजली, सड़क और मीटर से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो समाज विकास क्रांति पार्टी आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। उन्होंने प्रशासन से जनहित को प्राथमिकता देते हुए जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की, ताकि जिले की जनता को राहत मिल सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी